मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की
देहरादून। पार्टी हाई कमान के दिशा-निर्देशों के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे उत्तराखंड के मुख्य मंत्री तीरथ सिंह रावत की आधी रात में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। बताया जाता है कि CM के उपचुनाव सहित प्रदेश के आगामी विस चुनावों सहित अन्य कई जरूरी मामलों पर चर्चा हुई।
इसके अलावा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की देर रात ही गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात होने की खबर सामने आ रही हैं। बताया जाता है कि यह मुलाकात अमित शाह के आवास पर हुई। इस मौके पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।