युवा मुख्यमंत्री की नेतृत्व में लाएंगे 60 सीटें- कौशिक
देहरादून- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा 2022 विधान सभा चुनाव में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 60 से अधिक सीटें लाएगी और एक बड़ी जीत दर्ज करेगी। मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ वार्ता के दौरान श्री कौशिक ने विकास कार्यों को लेकर लम्बी मन्त्रणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने साढ़े चार साल में विकास कार्यो के बूते यह साबित भी किया है कि भाजपा ही विकास के प्रति समर्पित पार्टी है और उसकी सोच सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संवैधानिक संकट के चलते नेतृत्व परिवर्तन करना पड़ा,लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है जहां इसका विकास कार्यों पर कोई फर्क नहीं पड़ता। विकास कार्य निर्वाध गति से चल रहे हैं।