उत्तराखंड की जनता के पास हैं केवल दो विकल्प

रुड़की: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारियां तो शुरू हो गई हैं। रणनीतियां बनाने के साथ साथ लगातार आप के बड़े नेता दिल्ली से उत्तराखंड की दौड़ लगा रहे हैं। गुरुवार को रुड़की पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जनता को चुनाव के लिए दो विकल्प दिए हैं।

दिल्ली के डिप्टी सीएम गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि मैं केवल उत्तराखंड की जनता से एक सवाल पूछने आया हूं। सवाल ये कि क्या कर्नल अजय कोठियाल जैसे देशभक्त को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री होना चाहिए।

मनीष सिसोदिया ने युवाओं, महिलाओं, पुरुषों, प्रोफेशनल से इस सवाल पर राय ली। इसके अलावा उन्होंने एक और बड़ी बात कह दी। जो शायद भाजपाइयों के साथ कांग्रेसियों को भी बिल्कुल रास नहीं आएगी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता के पास दो विकल्प हैं।