कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने हर्रावाला कार्यालय में जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई
देहरादून। कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के हर्रावाला नजदीक हिन्दुस्तान पेट्रोल पंप कार्यालय में जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सुनील थपलियास ने की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कपरूवाण शास्त्री ने कहा कि डोईवाला विधानसभा जिसका नेतृत्व लगातार साढ़े चार वर्षों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में क्षेत्रीय विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया परंतु डोईवाला विधानसभा पूर्व मुख्यमंत्री की विधानसभा होने के बावजूद भी जन समस्याओं का अंबार लगा हुआ है लगभग 4 वर्ष पूर्व 300 बेड का कैंसर वह जच्चा बच्चाहॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया था।
धूम-धड़ाके से लाखों रुपए खर्च कर बड़ी-बड़ी घोषणाएं की गई थी परंतु साडे 4 साल व्यतीत होने के बावजूद उक्त जगह पर हॉस्पिटल के नाम पर कोई भी कार्य नहीं हो रहा है क्षेत्र की सड़कें बदहाल अवस्था में हैं नथुवावाला गुलरघाटी मार्ग पेयजल लाइन डालने के लिए 4 वर्ष पूर्व खुदा गया था परंतु अभी तक मार्ग निर्माण न हो पाना क्षेत्रीय जनता का घोर अपमान है राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के द्वारा मार्ग निर्माण न हो पाने से क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन कार्यक्रम विगत दिनों किया गया परंतु अभी तक कार्य शुरू न होना बहुत दुखद बिषय है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विधानसभा में जन समस्याओं का अंबार लगा हुआ है तो प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में क्या हाल होगा इस अवसर पर नथनपुर न्याय पंचायत अध्यक्ष सचिन उनियाल ने कहा पंचायत स्तर पर भूत समितियों का गठन किया जा रहा है जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेश को हर बूथ पर मजबूती प्रदान होगा इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील थपलियाल ने कहा नथुवावाला बालावाला आदि क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा अनियमित विद्युत कटौती की जा रही है जिससे क्षेत्र की जनता को भारी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है इस अवसर पर राकेश भंडारी बी एस पंवार राकेश रावत राजीव नेगी आनंद सिंह पुंडीर यशवंत सिंह नेगी सहित कई कार्यकर्ता वह पदाधिकारी मौजूद रहे