प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष विनोद खंडूरी ने रायपुर प्रदेश कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ के अवसर पर ध्वजारोहण किया।
देहरादून।प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष विनोद खंडूरी ने रायपुर प्रदेश कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ के अवसर पर ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ बड़ी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता वाह प्रदेश अध्यक्ष विनोद खंडूरी ने शहीदों को याद किया। आज सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय रायपुर में अध्यक्ष विनोद खंडूरी ने ध्वजारोहण किया गया इस मौके पर जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रदेश अध्यक्ष विनोद खंडूरी ने कहा कि हमारा संगठन पूरे भारत में काम कर रहा है प्रधानमंत्री की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है प्रधानमंत्री की जन कल्याणी योजना जोकि आम जनता को वरदान साबित हो रही है इस मौके संगठन के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।