पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज बालावाला में न्यू मिलन वेडिंग प्वाइंट मैं रक्षाबंधन कार्यक्रम में   मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया

देहरादून।पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज बालावाला में न्यू मिलन वेडिंग प्वाइंट मैं रक्षाबंधन कार्यक्रम में   मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महिलाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनको रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राखी का पर्व भाई – बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। त्योहार आपसी भाईचारे के साथ ही हमारे जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करते हैं। त्योहार हमारी सांस्कृतिक पहचान होते हैं। प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर पूर्वराज्य मंत्री राजपाल सिंह रावत मंडल अध्यक्ष अशोक राज पवार मंडल महमंत्री संतोष सती वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद खंडूरी वीरेंद्र गुसाई मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता पवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पा पार्षद गण आदिि कार्यकर्ता मौजूूद थे