मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनोद खंडूरी
देहरादून।प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विनोद खंडूरी व उनके सहयोगी टीम ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की और प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं की बारे में चर्चा की गई।पूरे भारत में प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ चर्चा में प्रदेश अध्यक्ष विनोद खंडूड़ी ने कहा उत्तराखंड में हर जिले में जन कल्याणकारी योजनाओं को जागरूकता करना हमारा लक्ष्य है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहां की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक उत्तराखंडी वासियों को मिलना चाहिए इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत. पवन जोशी. जितेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद थे।