सपा से राजपुर विधानसभा सीट से कमलेश कुमार माथुर ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया
देहरादून। सपा से राजपुर विधानसभा सीट से कमलेश कुमार माथुर ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उन्हांेने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता होगी।
राजपुर विधानसभा में जनहित के जो काम अधूरे रह गये है। उन्हे वे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगा। उन्हांेने उम्मीद जताई की राजपूर की जनता का उन्हे पूरी तरह से आर्शिवाद मिलेगा। वे हर स्तर पर जनता से जुड़े रहने का प्रयास करेंगा। जिससे कि उन्हे जनता की समस्याओं की जानकारी मिले और वे उसके निराकरण के उपाय कर सकें।