कानपुर। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में शामिल जनपद कानुपर में हो रहे गोविंदनगर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी सम्राट विकास के सामने बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाये। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। मिली जानकारी के अनुसार गोविंदनगर विधानसभा सीट के इलाके में रावतपुर स्थित रामलला स्कूल में मतदान के वक्त जब सपा प्रत्याशी सम्राट विकास पोलिंग बूथ के भीतर गये तो वहां पर मौजूदा बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसका विरोध किया। इसी दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद, भाजपा नेता सुरेन्द्र मैथानी जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारे लगाये। भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान पुलिस और उनके बीच झड़प हो गई।