मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सेवी तथा प्रकृति प्रेमी स्व. विश्वेश्वर दत्त सकलानी का उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है।

देहरादून ।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सेवी तथा प्रकृति प्रेमी स्व. विश्वेश्वर दत्त सकलानी का उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है।
मुख्यमंत्री ने वृक्ष मित्र के रूप में प्रसिद्ध रहे स्व. विश्वेश्वर दत्त सकलानी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने निस्काम भाव से वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति को संरक्षित करने का कार्य किया। वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उनके द्वारा दिखाई गयी राह हमें प्रेरणा देती रहेगी।