भाजपा के वरिष्ठ नेता  केदार सिंह फोनिया का निधन,विनोद खंडूडी ने जताया शोक

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष के थे। नेहरू कालोनी निवासी फोनिया पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। टिहरी। सांसद के प्रतिनिधि विनोद खंडूडी ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता फोनिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।