एनयूजे-आई की  कार्यकारिणी का गठन

रुद्रपुर। नैनीताल रोड एक होटल   में एनयूजे-आई की जिलाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में  बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार की संस्तुति पर रुद्रपुर नगर इकाई का गठन किया गया।
जिसमे महेंद्र पोपली को अध्यक्ष, अमन सिंह को महामंत्री,नरेन्द्र राठौर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व गोपाल भारती को उपाध्यक्ष बनाया।  सभी पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव स्वागत किया और  नवनियुक्त नगर इकाई को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि एनयूजेआई संगठन समाज के लिए एक आदर्श संगठन के रूप में प्रस्तुत होगा।  इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र पोपली ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जल्द ही रुद्रपुर नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। संगठन में  नियुक्ति की जाएगी। सक्रिय पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
इस मौके पर मोहन राजपूत, सुनील श्रीवास्तव, सौरव गंगवार, दुर्गेश तिवारी, नरेश कुमार, महेंद्र पाल मौर्या, गोपाल शर्मा, संजय भटनागर, गोपाल सिंह गौतम, अर्जुन कुमार, सुरेंद्र शर्मा समेत आदि पत्रकार मौजूद रहे।