महिला और नौ माह की बेटी पंखे के कुंडे में लटकी मिली

ंरुद्रपुर। रेशमबाड़ी कालोनी में संदिग्ध हालातों में एक महिला और उसकी नौ माह संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के कुंडे में लटकी मिली। दोनों के गले में चुन्नी बंधी हुई थी।   सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से थाना तिलहर गांव सरेली जिला शाहजहांपुर निवासी मिथलेश कुमार यहां रेशमबाड़ी में अपने बड़े भाई के साथ रहता है। उसके साथ उसकी पत्नी सुनैना और नौ माह की बेटी भी रहती थी।मिथलेश ई रिक्शा चलाता है। सूचना पर मौके पर कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआइ केसी आर्य, चैकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी गोस्वामी, महिला कांस्टेबल गंगा, कांस्टेबल महेंद्र कुमार, गणेश सिंह, महेंद्र सिंह आदि पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली। मृतका  का पति मिथलेश ने पुलिस को बताया कि वह टुकटुक चला कर परिवार का भरण पोषण करता।
वह टुकटुक को पास ही एक मकान में चार्जिंग में लगा रखा। वह बुधवार सुबह  8 बजे ई रिक्शा लेने गया। दो घंटे के बाद घर पहुंचा तो कमरे की अंदर से कुंडी लगी थी। मिथलेश ने दरबाजा तोड़ा तो पंखे के कुंडे पर सुनैना अपनी 9 माह की बच्ची लटका देख उसके होश उड़ गए। उसकी चीख पुकार सुनकर कालोनी के लोग भी एकत्र हो गए। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव का पंचनामा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भरा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। मृतका के मायके वालों को सूचना दी गई है। बताया कि रम्पुरा चैकी प्रभारी घटना की जांच कर रहे।  चैकी प्रभारी की सूचना पर घटना स्थल पर जांच पड़ताल के लिए  फोरेंसिक फील्ड यूनिट भी पहुंची। यूनिट में शामिल कर्मियों ने जांच की। यूनिट में एसआई सतपाल रायपा, भूपेंद्र सिंह मर्तोलिया, यशपाल आर्य शामिल थे।   मृतका के पति मिथलेश ने पुलिस को बताया कि पत्नी का दिमाग का इलाज चल रहा था।