कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर भाजपा नेता विनोद खंडुरी के कार्यलय में मौन के साथ शोक व्यक्त किया गया

 

देहरादून। आज प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूक अभियान उत्तराखंड के कार्यलय में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

आज भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद खंडुरी के कार्यालय में उन्हें कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के आकस्मिक निधन का समाचार मिला। उन्होंने उनके निधन के समाचार पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुःखद समाचार स्तब्ध करने वाला है। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास जी का निधन राज्य में जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है।

विनोद खंडुरी ने कहा कि उन्होंने उनके साथ भाजपा में रहते हुए कार्य किया है। चंदन राम दास सरल व सहज स्वभाव के व्यक्ति एवम एक सुलझे हुए राजनीतिक थे। उनका इस प्रकार से अचानक व काम आयु में चले जाना अत्यंत दुखद है।

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त किया व दो मिनट का मौन रखते हुये ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। इस मौके पर  गढ़वाली फिल्म के सुपरस्टार बलराज नेगी ..उपाध्यक्ष पवन जोशी अजय तिवारी नवीन बोटोला आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।