काबीना मंत्री पैदल अपने परिवार संग यमुनोत्री के लिए रवाना

देहरादून।  मौसम साफ होने से यात्रियों में भारी उत्साह बना हुआ है। वहीं काबीना मंत्री मंत्री रेखा आर्य गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर हैं।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह वह सपरिवार पैदल यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए रवाना हुईं। मां यमुना के दर्शन करने के बाद वह उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगी और वहीं, रात्रि विश्राम कर गुरुवार को गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन करेंगी। केदारनाथ में मौसम साफ बना हुआ है। वहीं, धाम में तीर्थयात्रियों की लगातार भीड़ उमड़ रही है। आज सुबह 8 बजे तक सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए 7454 यात्रियों ने किया प्रस्थान किया। मंगलवार को धाम में 21526 भक्तों ने किए दर्शन किए थे।