रात्रि में अज्ञात व्यक्ति ने किया समाजसेवी बचन सिंह रावत मे हमला जान से मारने की धमकी

देहरादून। समाजसेवी बचन सिंह रावत मैं रात्रि में किया गया अज्ञात व्यक्ति ने हमला। बचन सिंह रावत कल रात राजपुर रोड देहरादून अपनी बेटी के ससुराल में जा रहे थे अचानक से पीछे से एक कार और दो बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति ने बचन सिंह को हाथ देकर गाड़ी रोकने को कहा। बचन सिंह ने गाड़ी को साइड में लगाकर रोका पीछे से आ रहे अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर धड़ाधड़ हमला बोल दिया जहां बचन सिंह रावत कुछ समझ पाते इतनी देर पर गाड़ी का बोनट डंडे और लातों से गाड़ी के शीशे और उनके साथ बदतमीज और मार पिटाई शुरू कर दी। अज्ञात व्यक्ति नशे में धुत थे जिसमें से एक व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहां रायपुर पार्षद से तुम दूर रहो नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे जिसमें से एक और व्यक्ति ने जाते-जाते कहा विधानसभा के बड़े नेता से भी दूर रहें नहीं तो तुम्हारे लिए ठीक नहीं होगा समाजसेवी बचन सिंह रावत पिछले 30 वर्षों से समाज की सेवा कर रहे हैं रावत ने कहां मैं इन जानलेवा धमकी से  नहीं डरता हूं मैं समाज की सेवा करता रहूंगा।