पंजाब नैशनल बैंक ने 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की

देहरादून- ।: शुद्ध लाभ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 159% बढ़कर वित्त वर्ष 2025 की प्रथम तिमाही में ₹ 3,252 करोड़ हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2024 की प्रथम तिमाही में यह ₹1,255 करोड़ था। आस्तियों पर प्रतिलाभ (RoA) वित्त वर्ष 2024 की प्रथम तिमाही में 0.34% से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 की प्रथम तिमाही में 0.82% हो गया। इक्विटी पर रिटर्न (RoE) वित्त वर्ष 2024 की प्रथम तिमाही में 7.50% से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 की प्रथम तिमाही में 16.82% हो गया। शुद्ध ब्याज आय (NII) वित्त वर्ष 2024 की प्रथम तिमाही में ₹9,504 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 की प्रथम तिमाही में ₹10,476 करोड़ हो गई, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 10.23% का सुधार दर्शाता है। वैश्विक शुद्ध ब्याज मार्जिन वित्त वर्ष 2025 की प्रथम तिमाही में 3.07% रहा है। परिचालन लाभ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 10.27% से बढ़कर वित्त वर्ष 25 की प्रथम तिमाही में ₹6,581 करोड़ हो गया, जबकि वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में यह ₹5,968 करोड़ था। जीएनपीए अनुपात वर्ष दर वर्ष आधार पर 275 बीपीएस से सुधरकर जून 2024 को 4.98% हो गया, जो जून 2023 को 7.73% था। एनएनपीए अनुपात जून 23 से वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 138 बीपीएस सुधरकर जून 24 को 0.60% हो गया, जो जून 2023 को 1.98% था। प्रावधान कवरेज अनुपात (टीडब्ल्यूओ सहित) जून 2024 को वर्ष दर वर्ष आधार पर 607 बीपीएस से सुधरकर 95.90% हो गया, जो जून 2023 को 89.83% था। प्रावधान कवरेज अनुपात (टीडब्ल्यूओ को छोड़कर) जून 2023 में 75.84% से जून 2024 को 1259 बीपीएस से सुधरकर 88.43% हो गया। स्लिपेज अनुपात जून 2024 को वर्ष दर वर्ष आधार पर 43 बीपीएस से सुधरकर 0.76% हो गया, जो जून 2023 को 1.19% था। क्रेडिट लागत 167 बीपीएस से सुधरकर वित्त वर्ष 2024 की प्रथम तिमाही में 1.99% से वित्त वर्ष 2025 की प्रथम तिमाही में 0.32% हो गया। वैश्विक कारोबार वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 10.03% बढ़कर जून 2024 को ₹24,36,929 करोड़ हो गया, जो जून 2023 को ₹22,14,741 करोड़ था। वैश्विक जमाराशियों में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 8.50% की वृद्धि दर्ज की गई, जो जून 2024 को 14,08,247 करोड़ रुपये हो गई, जो जून 2023 में 12,97,905 करोड़ रुपये थी। वैश्विक अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 12.20% से बढ़कर जून 2024 को 10,28,682 करोड़ रुपये हो गया, जो जून 2023 को 9,16,836 करोड़ रुपये था। सी.डी. अनुपात जून 2024 में सुधरकर 73.05% हो गया, जबकि मार्च 2024 में यह 71.79% और जून 2023 में 70.64% था।

प्रमुख मापदंडों में व्यावसायिक प्रदर्शन: जमाराशियां, बचत जमाराशियाँ 4.4%. की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्ज करते हुए ₹4,84,377 करोड़ हो गईं। जून 2024 में चालू जमा राशि ₹64,702 करोड़ थी। कासा जमा राशि 3.4% की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्ज करते हुए ₹5,49,079 करोड़ हो गई। जून 2024 में बैंक का कासा हिस्सा 40.08% रही | रिटेल सावधि जमा (3 करोड़ से कम) में जून 2024 में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 9.2% की वृद्धि देखी गई और यह ₹5,85,598 करोड़ हो गई। अग्रिम जून 2024 में कुल रिटेल ऋण14.4% वर्ष-दर-वर्ष बढ़कर ₹2,34,564 करोड़ हो गया। बैंक ने कोर रिटेल अग्रिम के तहत 15.5% की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्ज की। कोर रिटेल ऋण के भीतर: आवास ऋण 14.7% वर्ष-दर-वर्ष बढ़कर ₹1,01,796 करोड़ हो गया। वाहन ऋण में वर्ष-दर-वर्ष 26.9% की वृद्धि दर्ज की गई और यह ₹21,726 करोड़ तक पहुँच गया। कृषि अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 15.8% बढ़कर ₹1,68,503 करोड़ हो गया | एमएसएमई अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष 7.9% बढ़कर ₹1,42,886 करोड़ हो गया।

आस्ति गुणवत्ता: सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (जीएनपीए) जून 2023 में ₹70,899 करोड़ थी, जो जून 2024 को ₹19,636 करोड़ घटकर ₹51,263 करोड़ हो गईं। शुद्ध गैर-निष्पादित आस्तियां (एनएनपीए) जून 2023 में ₹17,129 करोड़ थी, जो जून 2024 को ₹11,199 करोड़ घटकर ₹5,930 करोड़ हो गईं।

लाभप्रदता: बैंक की कुल आय वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में ₹32,166 करोड़ दर्ज की गई, जो वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में ₹28,579 करोड़ थी, जो वर्ष दर वर्ष आधार पर 12.5% की वृद्धि दर दर्शाती है। बैंक की कुल ब्याज आय वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के ₹25,145 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में ₹28,556 करोड़ हो गई, जो वर्ष दर वर्ष आधार पर 13.6% की वृद्धि दर दर्शाती है। शुल्क आधारित आय में वर्ष दर वर्ष 16.3% की वृद्धि दर्ज की गई जो वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में ₹1,785 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में ₹2,077 करोड़ हो गई।

दक्षता/उत्पादकता अनुपात: घरेलू शुद्ध ब्याज मार्जिन वित्त वर्ष 2025 की प्रथम तिमाही में 3.21% पर है। अग्रिमों पर वैश्विक उपज वित्त वर्ष 2025 की प्रथम तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष 28 बीपीएस से बढ़कर 8.33% हो गई। प्रति कर्मचारी कारोबार जून 2024 में ₹24.80 करोड़ हो गया, जो जून 2023 में ₹22.22 करोड़ था। प्रति शाखा कारोबार जून 2024 में ₹233.26 करोड़ हो गया, जो जून 2023 में ₹214.77 करोड़ था। प्रति कर्मचारी शुद्ध लाभ जून 2024 में ₹13.66 लाख हो गया, जो जून 2023 में ₹5.18 था। प्रति शाखा शुद्ध लाभ जून 2024 में ₹128.47 लाख हो गया जो जून 2023 में ₹49.95 लाख था।

पूँजी पर्याप्तता: सीआरएआर जून 2023 के 15.54% से बढ़कर जून 2024 को 15.79% हो गया, जिसमें 25 बीपीएस का सुधार दर्ज किया गया। टियर-I कैपिटल 13.04% पर था (सीईटी-1 जून 2023 के 10.85% से सुधरकर जून 2024 को 10.95% हो गया और एटी1 जून 2023 के 1.44% से सुधरकर जून 2024 को 2.09% हो गया) और टियर-II जून 2024 को 2.75% पर था।

प्राथमिकता क्षेत्र में उपलब्धि: प्राथमिकता क्षेत्र अग्रिम 40% के राष्ट्रीय लक्ष्य को पार करते हुए 40.29 % एएनबीसी पर हैं| कृषि अग्रिम ने 18% के राष्ट्रीय लक्ष्य को पार करते हुए 18.29% एएनबीसी पर हैं| छोटे और सीमांत किसानों को ऋण राष्ट्रीय लक्ष्य 10% को लक्ष्य को पार करते हुए 10.16% एएनबीसी पर हैं| कमजोर वर्ग को ऋण 12% के राष्ट्रीय लक्ष्य को पार करते हुए 13.57% एएनबीसी पर हैं| सूक्ष्म उद्योग को ऋण 7.50 % के राष्ट्रीय लक्ष्य को पार करते हुए 7.70% एएनबीसी पर हैं|

डिजिटल प्रगति और पहल: पीएनबी वन सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 30.06.2023 को 125 लाख से बढ़कर 30.06.2024 को 187 लाख हो गई, जो वर्ष दर वर्ष आधार पर 50% की वृद्धि दर्ज करती है। पीएनबी वन सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 30.06.2023 को 125 लाख से बढ़कर 30.06.2024 को 187 लाख हो गई, जो वर्ष दर वर्ष आधार पर 50% की वृद्धि दर्ज करती है। वित्तीय वर्ष 2025 की पहली तिमाही के दौरान कुल डिजिटल ऋण वितरण 48.5% बढ़कर ₹2240 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्तीय वर्ष 2024 की पहली तिमाही के दौरान ₹1508 करोड़ रुपये था। पीएनबी डिजिटल मोड में पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू करने वाला पहला बैंक है।

वितरण नेटवर्क: 30 जून 2024 तक बैंक की 10,150 घरेलू शाखाएँ और 2 अंतर्राष्ट्रीय शाखाएँ हैं। बैंक के वितरण नेटवर्क में 12,080 एटीएम और 32,630 बीसी भी शामिल हैं।
पुरस्कार और सम्मान: बैंक को निम्नलिखित श्रेणी में इंफोसिस फिनेकल इनोवेशन अवार्ड्स 2024 प्राप्त हुआ – ए. इकोसिस्टम-आधारित इनोवेशन – प्लैटिनम विजेता (कृषि तत्काल ऋण, बी. चैनल इनोवेशन – गोल्ड विजेता लॉकर अनुबंध का डिजिटल निष्पादन, सी. ग्राहक जुड़ाव को अधिकतम करना – गोल्ड विजेता, आधार-आधारित मोबाइल ऑनबोर्डिंग, पीएसई अवार्ड 2024- एंटरप्राइज एप्लीकेशन श्रेणी- एक्सप्रेस कंप्यूटर- द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप। ट्रांसयूनियन सिबिल अवार्ड:, सर्वश्रेष्ठ डेटा गुणवत्ता 2023-24- पीएसबी उपभोक्ता पुरस्कार और पीएसबी वाणिज्यिक पुरस्कार टीयूसीबिल सर्वश्रेष्ठ डेटा गुणवत्ता पुरस्कार 2023-24, मिशन अपग्रेड अभियान- पीएफआरडीए द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बैंक को अवार्ड ऑफ अचीवमेंट ।