माला राज्य लक्ष्मी शाह ने माननीय केंद्रीय परिवहन एवं राज मार्ग मंत्री आदरणीय श्री नितिन गडकरी जी से अपने संसदीय क्षेत्र के दूर – दराज क्षेत्रों में वेहतर कनेक्टिविटी सेवा प्रदान करने हेतु एवं मोटर मार्गाे के सुद्वढीकरण के लिए आज मुलाकात की

देहरादून। *माला राज्य लक्ष्मी शाह ने माननीय केंद्रीय परिवहन एवं राज मार्ग मंत्री आदरणीय श्री नितिन गडकरी जी से अपने संसदीय क्षेत्र के दूर – दराज क्षेत्रों में वेहतर कनेक्टिविटी सेवा प्रदान करने हेतु एवं मोटर मार्गाे के सुद्वढीकरण के लिए आज मुलाकात की।
जिसमें जनपद उत्तरकाशी के अन्तर्गत विधानसभा पुरोला के विकास खण्ड मोरी में मोरी, नैटवाड, सांकरी, जखोल, मोटर मार्ग के हॉट मिक्स एवं सुद्वढीकरण कार्य को सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 से 32 करोड़ रुपए स्वीकृति की प्रदान किये जाने पर केंद्रीय परिवहन एवं राज मार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ।
सासंद, माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मिशन सबका साथ – सबका विकास, के अंतर्गत देश के अन्तिम छोर के व्यक्ति को बेहरत सुविधाओं का लाभ मिल सके ।