लच्छीवाला टोल प्लाजा हटाने पर अड़े कांग्रेस के साथ कई संगठन।
डोईवाला
स्लग ~~~देहरादून हरिद्वार हाईवे पर बने लच्छीवाला टोल प्लाजा पर दिन भर रहा धरने का दौर
लच्छीवाला टोल प्लाजा हटाने पर अड़े कांग्रेस के साथ कई संगठन।
एंकर ~~~बीते दिनों लच्छीवाला टोल प्लाजा पर खनन से भरे डंफर से कार को जोरदार टक्कर मारी गई थी जिससे कार बुरी तरह पिचक गई उसमें बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
वहीं आज कांग्रेस के साथ कई सामाजिक संगठन के साथ जौली ग्रांट एयरपोर्ट टेक्सी यूनियन भी धरने पर बैठा।पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत ने भी धरना स्थल पहुंच कर लच्छीवाला टोल प्लाज़ा को हटाने की मांग करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों पर वसूली कर सरकार ने अत्याचार कर रखा है वहीं ये टोल प्लाज़ा मानकों पर भी खरा नहीं उतरता जहां टोल प्लाजा बनाया गया है ये हाथी ओर अन्य जानवरों के आने जाने का रास्ता है। उससे पहले भी स्टॉल प्लाजा पर कई हादसे हो चुके हैं इसको यहां से हटना ही चाहिए।