एक पेड़ मां के नाम हेमराज बिष्ट ने किया वृक्षारोपण

देहरादून। हेमराज़ बिष्ट (राज्य मंत्री) उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद ने आज प्रात:काल गोपेश्वर मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाई गई मुहीम एक पेड़ मा के नाम जिसको साकार करने का सपना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा उठाया गया है उसको साकार करने एवं पुरे उत्तराखंड में इस मुहीम को घर घर तक पहुँचाने के लिए आज मेरे द्वारा पुन: गोपेश्वर स्टेडियम में खेल विभाग के अधिकारियो के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया और साथ में खेल विभाग के अधिकारीयों को उक्त मुहीम को घर-घर तक पहुँचाने का बेडा उठाने हेतु निर्देश दिये!