नथुवावाला 100 नंबर वार्ड के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरिता पवार रेखा रावत के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
देहरादून। नथुवावाला 100 नंबर वार्ड के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरिता पवार रेखा रावत के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला वह क्षेत्र की पार्षद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लोगों के साथ मिलकर एक पेड़ मां के नाम पर लगाया गया इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिमरन पवार और रेखा रावत के द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के बारे में वह केंद्र की प्रधानमंत्री योजना के बारे में जनता को योजना के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया ताकि सभी योजना का लाभ जनता को अधिक से अधिक मिले।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने बताया की सैकड़ों पौधे हर वर्ष हमारे पर्यावरण संरक्षण के लिए बरसात शुरू होते ही लगाए जाते रहे हैं जिससे जलवायु परिवर्तन को कम करना, हवा और पानी को शुद्ध करना, और सबसे बड़ी बात मानव जीवन के लिए तो शुद्ध है ही पर जब ये छोटे छोटे पौधे बड़े होकर विभिन्न प्रकार के जीव जंतु और पशु पक्षियों का आशियाना बनते है।
इस मौके में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।