मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून में मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, रंगोली बनाकर दीये जलाए
देहरादून,
गुरुवार को *सेवा संकल्प अभियान* के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून में *सेवा के रंग राष्ट्र के संग* थीम पर केंद्रित रंगोली बनाई गई तथा दीप प्रज्वलित किए गए।
रंगोली का थीम *प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान* रखा गया जो की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जांच हेतु एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस नेगी, डॉ हितेश शर्मा, डॉ एन के त्यागी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन चंद्र जोशी, प्रशासनिक अधिकारी कांति शर्मा, मुख्य फार्मेसी अधिकारी श्री गजपाल सिंह रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अरुणा नेगी, एनवीबीडी कंसल्टेंट मनीषा बिष्ट, एनटीसीपी कंसल्टेंट अर्चना उनियाल, प्रधान सहायक अमित राणा, आशा सेमल्टी, सुमित नौटियाल सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।