इंद्रिया ने पेश किया अपना दिवाली कैंपेन “फेस्टिवल ऑफ लव”

 

देहरादून, : दिवाली साल के उन गिने-चुने मौकों में से है, जब हम अपने हर चहेते के लिए खुशियां जुटाने में पूरे मन से लग जाते हैं। घर सजाने और पूजा-पाठ की तैयारी से लेकर तोहफे चुनने और परिवार व दोस्तों के स्वागत तक, हर छोटी-बड़ी बात मायने रखती है। फिर भी, इस जश्न के बीच अपने सबसे करीबी लोगों के लिए प्यार जताने के सबसे सीधे-सादे तरीके अक्सर पीछे छूट जाते हैं। इंद्रिया के “अस इन वी” दर्शन पर आधारित “फेस्टिवल ऑफ लव” उन रिश्तों और जुड़ाव के पलों को समर्पित है, जो हर उत्सव के केंद्र में होते हैं। इस दिवाली आदित्य बिरला ज्वेलरी का ब्रांड इंद्रिया अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ के साथ अपने नए कैंपेन के जरिए इस सोच को सामने ला रहा है।
यह कैंपेन दिवाली की बड़ी रौनक के बीच दो लोगों के आपसी प्यार, अपनेपन और नजदीकी को बखूबी दिखाता है। फिल्म में अदिति और सिद्धार्थ त्योहार पर दोस्तों की मेहमाननवाजी की तैयारी कर रहे हैं। इसमें उनकी सहज नोकझोंक और साथ वक्त बिताने की वह अनकही चाह दिखाई गई है, जो अक्सर त्योहार की भागदौड़ में कहीं खो जाती है। दिवाली की तैयारियों की प्यारी-सी अफरातफरी के बीच सोच-समझकर किया गया एक इशारा सबका ध्यान खींच लेता है। यह पल इतना दिल छू लेने वाला होता है कि उनके दोस्त मजाक में पूछ बैठते हैं, “आज दिवाली है या वैलेंटाइन डे?”
“फेस्टिवल ऑफ लव” के मूल में यह विचार है कि हर उत्सव को सार्थक वे रिश्ते बनाते हैं, जो उसके केंद्र में होते हैं। इस कैंपेन के जरिए इंद्रिया प्यार और जुड़ाव के इन्हीं पलों पर रोशनी डालता है, जहां ज्वेलरी सजने-संवरने से आगे बढ़कर प्यार, आभार और साथ को जताने का एक खूबसूरत जरिया बन जाती है।
इंद्रिया के सीईओ संदीप कोहली ने कहा, इंद्रिया पूरे भारत में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रहा है, और हम इसे ऐसी कहानियों के जरिए उपभोक्ताओं से गहरा भावनात्मक रिश्ता बनाने के अवसर के रूप में देखते हैं, जो आज के उनके जश्न मनाने के तरीके से मेल खाती हों।
इंद्रिया के हेड ऑफ मार्केटिंग एंड विजुअल मर्चेंडाइजिंग शांतिस्वरूप पांडा ने कहा, फेस्टिवल ऑफ लव’ हमारे ‘अस इन वी’ दर्शन का स्वाभाविक विस्तार है, जो जिंदगी को मायने देने वाले रिश्तों का जश्न मनाता है।
कैंपेन की परिकल्पना पर ओगिल्वी वेस्ट के ब्यूटी एंड लग्जरी कलेक्टिव की सीनियर एग्जीक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड तनुजा भट ने कहा, दिवाली सबके साथ आने का त्योहार है, लेकिन यह उन छोटे-छोटे पलों का भी त्योहार है, जो हम अपने सबसे करीबी लोगों के साथ चुरा लेते हैं। ‘फेस्टिवल ऑफ लव’ के साथ हम त्योहार की चकाचौंध से आगे जाकर उसके भीतर की आत्मीयता को टटोलना चाहते थे।
इस कैंपेन के साथ इंद्रिया का नया त्योहारी कलेक्शन पद्मिका भी पेश किया गया है। 22 कैरेट सोने में तैयार यह कलेक्शन देवी लक्ष्मी, समृद्धि और शुभ शुरुआत के प्रतीकों से प्रेरित है। त्योहारी सीजन के लिए डिजाइन किया गया यह कलेक्शन पारंपरिक मोटिफ्स को समकालीन डिजाइन के नजरिए से नए सिरे से पेश करता है, और ऐसी ज्वेलरी देता है, जो अर्थपूर्ण भी है और आधुनिक भी। त्योहारी ज्वेलरी की परंपराओं की पहचान माने जाने वाले चमकदार 22 कैरेट पीले सोने में बने इस कलेक्शन में नेकलेस, ईयररिंग्स, कंगन और स्टेटमेंट पीस शामिल हैं।