हल्द्वानी में अनअकैडमी का सेंटर स्थायी रूप से बंद

 

 

हल्द्वानी -भारत के प्रतिष्ठित एजुकेशनल प्लेटफ़ॉर्म अनअकैडमी ने हल्द्वानी  स्थित अपने अनअकैडमी सेंटर को स्थायी रूप से बंद कर दिया है। कंपनी ने छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों के लिए जारी एक सार्वजनिक सूचना में यह जानकारी दी।

 

अनअकैडमी मैनेजमेंट द्वारा जारी की गयी इस सूचना में बताया गया है कि, सेंटर बंद होने के बाद हल्द्वानी  सेंटर में अनअकैडमी के नाम से किसी भी तरह का नामांकन या कोई भी गतिविधि संचालित नहीं की जाएगी। इसके साथ ही कंपनी ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि सेंटर बंद होने के बाद हल्द्वानी में उसके नाम पर किए गए किसी भी नामांकन, संचालन या दावे के लिए वह जिम्मेदार नहीं होगी और न ही वह उससे किसी रूप में जुड़ी होगी।

 

जारी विज्ञप्ति के जरिये छात्रों, अभिभावकों और अन्य संबंधित पक्षों से कहा गया है कि वे इस सूचना पर तत्काल ध्यान दें तथा हल्द्वानी सेंटर में अनअकैडमी से जुड़ी किसी भी भ्रामक जानकारी या अनधिकृत दावे से सतर्क रहें।