आयो फागुन मैना खेला होली


देहरादून। देहरादून दर्पण की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रेस क्लब स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में देहरादून दर्पण के तमाम कर्मचारियों ने मिलकर होली उत्सव को मनाया। कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर खूब होली खेली और एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर देहरादून दर्पण के चेयरमैन शूरवीर सिंह कठैत ने अपनी टीम का धन्यवाद करते हुए होली की बधाई दी। उन्होंने अपनी टीम में जोश भरते हुए मेहनत करने का गुरु मंत्र दिया। कार्यक्रम में होली की मिठाई गुजिया बाटीं गयी। इस मौके पर नवीन बधानी, अजय भट्ट, चंद्र मोहन, राकेश ध्यानी और संदीप ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।