झंडे जी के आरोहण के बाद दरबार साहिब से रविवार को निकली नगर परिक्रमा

देहरादून। झंडे जी आरोहण के बाद रविवार को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा निकाली गई। इस दौरान श्री झंडे जी से शहरवासियों ने आशीर्वाद लिया। श्री दरबार साहिब में महंत देवेंद्र दास जी महाराज के दर्शन करने को संगतों की कतारें लगी रही। महाराज जी का आशीर्वाद लेकर संगतें रवाना हो गई हैं।
झंडे जी आरोहण के अगले दिन संगतों ने झंडे जी की परिक्रमा और पूजा अर्चना की। उसके बाद संगतों ने दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास जी महाराज के दर्शन किए और मत्था टेका। महाराज जी ने संगतों को गुरु मंत्र देते हुए कहा कि आदर्श जीवन जिएं, पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं, नशा मुक्ति में सहभागी बनें, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट रहें।
उन्होंने जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्ति व मोक्ष के रहस्य का ज्ञान भी दिया। कहा कि सभी नागरिकों को आदर्श व्यक्ति आदर्श परिवार का संकल्प लेकर श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने सुख शांति का संदेश व गुरु महिमा के महत्व को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। वहीं, शनिवार को पूरे दिनभर नगर परिक्रमा की तैयारियां चलती रही। परिक्रमा दरबार साहिब से शुरू होका, उसके बाद सहारनपुर चैक, कांवली रोड, एसजीआरआर बिंदाल पहुंचेी। यहां से तिलक रोड, टैगोर विला, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए लक्खीबाग पहुंची। ब्रह्मलीन श्री महंतों की समाधि पर मत्था टेकने के बाद दोपहर 1.30 बजे नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब में संपन्न हो गयी।