महंत दुर्गादास ने बद्रीनाथ के कपाट खुलने पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। शुक्रवार की सुबह भगवान बद्रीनाथ के कपाट पूरे विधि विधान से खुल गए हैं। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्माण कुंभ मेला प्रबंधक महंत दुर्गादास महाराज जी प्रसन्नता जताते हुए पूरे देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने भगवान बद्रीनारायण से प्रार्थना करते हुए इस संकट से जल्द से जल्द उबरने की कामना की। उन्होंने हालात धीरे-धीरे सामान्य होने और एक बार फिर से चार धाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए खुलने की उम्मीद जताई है। साथ ही उन्होंने सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों को लेकर सरकार की तारीफ की है। महंत दुर्गादास ने कहा कि इस संकट की घड़ी में जिस प्रकार से सरकार ने धैर्य पूर्वक फैसले लिए हैं वह वाकई काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा है कि जरूर इस बार पर्यटन क्षेत्र पर बड़ी मार पड़ी है। लेकिन जल्द ही पर्यटन से जुड़े कारोबार आदि एक बार फिर से खड़े होंगे और परिस्थितियां पूर्व की भांति सुचारू रूप से चलने लगेंगी। उन्होंने कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि बद्री केदार की इस धरती पर भगवान अपनी कृपा बनाए रखें। वहीं आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते हैं इस बार बद्रीविशाल के द्वार कुछ देरी से खुले हैं।