मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने हिम तेंदुए के संरक्षण के संबंध में वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत जी तथा वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की
देहरादून ।।माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने हिम तेंदुए के संरक्षण के संबंध में वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत जी तथा वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मान्य मुख्यमंत्री ने कहा की उत्तरकाशी वन प्रभाग क्षेत्र में हिम तेंदुए का संरक्षण केन्द्र बनाया जायेगा। राज्य में हिम तेंदुओं की गणना की जायेेेगी। हिम तेंदुए एवं अन्य वन्य जीवों के संरक्षण से राज्य में विन्टर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में वन्य जीवों की अनेक प्रजातियां हैं, जो पर्यटकों के आर्कषण का केन्द्र बनती हैं। वन्य जीवों की लुप्त हो रही प्रजातियों के संरक्षण की दिशा में प्रयासों की जरूरत है और जिसके लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है।