मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया मोदी फूड्स के 8 वाहनों को रवाना,

देहरादून ।कोरोना संक्रमण के चलते देहरादून सीएम हाउस मैं मोदी फूड्स के 10 वाहनों (2200 राशन किट) को मा0 मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह राशन मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं शहरीय क्षेत्रों में निवास करने वाले गरीब एवं जरुरतमंद परिवारों को वितरित किया जाऐगा।कोरोना संक्रमण के चलते कई परिवारों में रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था जो परिवार रोज कमाने और खाने पर निर्भर हैं ऐसे में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ मिलकर मसूरी विधानसभा के लिए मोदी फुंडस के 10 वाहनों को मुख्यमंत्री के सहयोग से क्षेत्र में भेजा गया।