मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड की वीरांगना “तीलू रौतेली” जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम “राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरुस्कार वितरण समारोह” में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड की वीरांगना “तीलू रौतेली” जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम “राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरुस्कार वितरण समारोह” में प्रतिभाग किया। इस दौरान उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्यों के लिए प्रदेश की 21 बालिकाओं/ महिलाओं व 22 आंगनवाड़ी कार्यकार्तियो को तीलू रौतेली पुरुस्कार से सम्मानित किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से महिलाओं को लेकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम और बढ़ाने हेतु दूरगामी दृष्टि रखते हुए निवेदन किया कि महिलाओं को संपत्ति खरीदने में प्रदेश के 25 लाख तक की संपत्ति पर स्टाम्प शुल्क में 25% की छूटदर देने के प्रावधान को 50 लाख तक की सम्पत्ति में रजिस्ट्री शुल्क मात्र 1 रुपया करने का निवेदन किया, जिससे पूरे प्रदेश की मातृशक्ति आत्मनिर्भर बनने की ओर और अधिक कदम बढ़ा सकेगी जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने भविष्य में अवश्य विचार करने की सहमति दी। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अगले वर्ष तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि को 21 हजार से बढ़ाकर 31 हजार व आगनबाड़ी कार्यकर्ती सम्मान की धनराशि को 10 हजार से बढ़ाकर 21 हजार करने की घोषणा की, जिस पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया,
पुनः समस्त तीलू रौतेली पुरस्कृत महिलाओं व आंगनबाड़ी पुरस्कृत कार्यकार्तियो को विशेष बधाई देते हुए समाज में इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा दी।