मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के साथ, पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2020 प्राप्त उत्तराखंड की पंचायतों के सम्मान हेतु पंचायती राज विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

देहरादून।। सचिवालय  में माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के साथ, पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2020 प्राप्त उत्तराखंड की पंचायतों के सम्मान हेतु पंचायती राज विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अच्छा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायती राज संस्थाओं को अलग-अलग श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाते हैं।

उत्तराखंड ग्राम पंचायतों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2020 के अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) पुरस्कार, बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार प्राप्त किये।

यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2020 में पचपन हजार (55,000) आवेदनों में उत्तराखंड प्रदेश ने उक्त सम्मानों के अंतर्गत दस (10) पुरस्कार प्राप्त किये हैं। सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के दिशा निर्देशों में कोरोना महामारी के दौरान और वर्तमान में हमारी ग्राम पंचायतें जिस प्रकार पूर्ण तत्परता से कार्यरत है, उसके लिए सभी को साधुवाद।

प्रदेश सरकार, राज्य की समस्त ग्राम पंचायतों को सशक्त और बेहतर बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। सशक्त पंचायत – सशक्त भारत हैं।