जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद में प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को नगर निगम एवं नगर निकाय क्षेत्रान्तर्गत डेंगू-मलेरिया उन्मूलन अभियान चलाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों ।

देहरादून ।।, जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद में प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को नगर निगम एवं नगर निकाय क्षेत्रान्तर्गत डेंगू-मलेरिया उन्मूलन अभियान चलाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में विभिन्न टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई, फागिंग के साथ ही डेंगू-मलेरिया एवं कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु जनमानस को जागरूक किया गया। इसी क्रम में जनपद देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में आशा कार्यकर्तियों की 34 टीमों द्वारा 5501 आबादी के अंतर्गत 1146 घरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लगभग 100 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसे टीम द्वारा नष्ट किया गया। इसी प्रकार 4837 कंटेनर की जांच की गयी जसमें से 206 कंटेनर में मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसे टीम द्वारा नष्ट किया गया। टीम द्वारा निरीक्षण के विभिन्न क्षेत्रों में जन सामान्य को जागरूक करने के लिए डेंगू, मलेरिया एवं कोरोनावायरस के पंपलेट वितरित किए गए तथा डेंगू, मलेरिया एवं कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 304 व्यक्तियों के चालान किये गये। जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न स्थानों में अधिकृत 11 मोबाईल वैन के माध्यम से 121 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेनमेंट जोन क्षेत्रों में 56 ली0 दूध विक्रय किया गया।
विज्ञप्ति जारी किये जाने तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे 441 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारेंनटीन किया गया है। जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 391 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 269 व्यक्ति पंहुचे तथा देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 333 एवं काठगोदाम हेतु 261 व्यक्ति गये। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्यों के अन्तर्गत आतिथि तक 2313 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 29915 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोलरूम में 31 काल प्राप्त हुई, जिनमें 30 काॅल पास हेतु तथा 1 मेडिकल हेतु प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 82 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है।
आशा कार्यकर्तियों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत 921 व्यक्तियों का फाॅलोअप किया गया है। अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 547 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंनटीन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों जनपद के द्वारा विकासखण्ड डोईवाला, रायपुर एवं सहसपुर में में कुल 75136 व्यक्तियों का सर्विेलांस किया गया। जिला प्रशासन द्वारा होम क्वारेंनटीन किये गये व्यक्तियों की लगातार दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है आज जनपद में कुल 5485 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया तथा अब-तक कुल 56695 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया है। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जनपद के बनाये गये विभिन्न क्वारेंनटीन सेन्टरों में कांउसिलिंग टीम द्वारा निरन्तर क्वारेंनटीन किये गये व्यक्तियों की कांउसिलिंग की जा रही है, जिसके अन्तर्गत आज 21 व्यक्तियों की कांउसिलंग की गयी तथा माह जून से अब-तक कुल 4223 व्यक्तियों की कांउसिलिंग की गयी है।
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 88 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों के चिकित्सकोंध्कार्मिको हेतु 50 एन-95, 835 ट्रिपल लेयर मास्क, 30 पीपीई किट, 75 वीटीएम वायल, 232 सेनिटाइजर, 100 सर्जिकल गलब्स, 1200 एग्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।