इस बार नहीं निकलेगी श्री चंद्र भगवान की शोभा यात्राःः महंत दुर्गादास

हरिद्वार, ।। श्री श्रीचंद्र भगवान जी की जयंती पर हर वर्ष श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण कनखल द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा इस साल कोरोना के कारण स्थगित कर दी गयी है। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण कुंभ मेला प्रबंधक श्री महंत दुर्गादास महाराज जी ने बताया कि इस बार शहरभर में 25 अगस्त को निकलने वाली श्रीचंद्र भगवान की शोभा यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। कोरोना के चलते अखाड़े में 26 और 27 अगस्त को मनाया जाने वाला कार्यक्रम को भी बहुत ही सीमित कर दिया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अखाड़े ने यह फैसला किया है। 
श्री महंत दुर्गादास जी ने कहा की मैं श्री चंद्र भगवान से प्रार्थना करता हूं कोरोना संक्रमण पूरे भारत से जल्द से जल्द खत्म हो जाए। पूरे भारत में 526मी श्री चंद्र जयंती बड़े ही शांतिपूर्वक मनाई जाएगी