कुंभ मेले क्षेत्र से तुरंत हटाई जाए अवैध बस्तियां : महंत दुर्गादास

संदीप ढौंडियाल
देहरादून। कुंभ मेले को लेकर सरकार और संत समाज के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है। जहां कुंभ मेले की तैयारी को लेकर संत अपनी – अपनी बातें सरकार के सामने रख रहे हैं। वहीं इसी कड़ी में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीना निर्वाण कुंभ मेला प्रबंधक महंत दुर्गादास महाराज जी ने सरकार से अपील की है कि कुंभ मेला क्षेत्र में बसी हुई अवैध बस्तियों को तुरंत हटाया जाए। साथ ही उन्हें कहीं और बसाये जाने का प्रबंध किया जाए।
इसके साथ ही महंत ने कहा कि बैरागी कैंप में तमाम झुग्गी झोपड़ियों के माध्यम से अतिक्रमण किया गया है। जिसको सरकार की ओर से जल्द से जल्द हटाए हटाया जाना चाहिए। ताकि बैरागियों के कैंप लग सके। महंत दुर्गादास ने कहा कि सरकार की ओर से वैराग्य के प्रतीकात्मक मंदिर को तोड़ने का आदेश दिया गया है। जबकि सरकार को चाहिए कि उसको हटाने से पहले वह बैरागियों के कैंप में किए गए अतिक्रमण को हटाए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले को देखते हुए सभी अतिक्रमण जल्द से जल्द हटाए जाने चाहिए। साथ ही प्रभावित लोगों की व्यवस्था सरकार को कहीं और करनी चाहिए।