Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Ashok Kumar IPS, DG Law & Order Uttarakhand Sir ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे नौकरी पाने के शार्ट कट रास्ते में जाने से बचें और यदि उनके पास नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों की मांग करने संबधी फोन आते हैं तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें। ऐसे ही नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवकों को रूपये ठगने वाले गिरोह के सरगना अभियुक्त मौहम्मद यासीन को कल चमोली पुलिस ने मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है और उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय से सूचना प्राप्त हुई कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड और ऊर्जा सचिव के नाम पर चमोली के गोपेश्वर निवासी गणेश ध्यानी से नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। श्री Ashok Kumar IPS द्वारा उक्त प्रकरण की STF से जांच करायी गयी। जांच में तथ्य सही पाये जाने पर थाना गोपेश्वर में तुरंत मुकदमा पंजीकृत कराया गया और तकनीकी सहायता से अभियुक्त मौहम्मद यासीन को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल चमोली के गोपेश्वर निवासी गणेश ध्यानी को 19 सितम्बर को एक अनजान नम्बर से फोन आया और वह संजय त्यागी उत्तराखंड ऊर्जा सचिव बोल रहा है। उसने बताया कि आपकी नौकरी के लिए उसको मुख्यमंत्री जी के यहां से कहा गया है और पांच मिनट के अंदर सचिवालय आने को कहा। गणेश ध्यानी ने जब कहा कि वह अभी गोपेश्वर में है और कोई देहरादून में उसका कोई जानने वाला भी नहीं है, जिसे वह सचिवालय भेज सके। इस पर उस व्यक्ति ने कहा कि वह अपने पेशकार से कहकर उसका काम करवाता हूँ। उसने अपने पेशकार का नाम अमित कुमार बताते हुए डाॅक्यूमेन्ट तैयार करने के नाम पर गणेश ध्यानी से अलग अलग किस्तों में कुल 45,000 रुपये ले लिए और कहा कि डी0एम0 आफिस में चले जाओ वही पर आपका नौकरी का लेटर आएगा। वहां जाने पर गणेश को इस ठगी का पता चला।