सैनिटाईजर, साबुन एवं काड़ा प्रदान किया

देहरादून। रविवार को प्रसिद्ध समासेवी डा0 एस फारुख ने मसूरी विधायक गणेश जोशी को कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर वितरण हेतु सैनिटाईजर, साबुन एवं काड़ा प्रदान किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब देहरादून की अध्यक्ष नगमा फारुख को विधायक जोशी ने इम्युनिटी किट भेंट की।
विधायक जोशी ने कहा कि डा0 फारुख द्वारा समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्य आयोजित किये जाते रहे हैं और ऐसे सभी आयोजनों से वह लगातार समाजसेवा के पथ पर कार्य कर रहे हैं। उन्होनें डा0 फारुख के असाधारण सहयोग के लिए उनका आभार जताया। कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, समीर पुण्डीर आदि उपस्थित रहे।