झाझरा वन क्षेत्र मे किया गया वृक्षारोपण

देहरादून। सिटीजंस फॉर क्लीन एंड ग्रीन एंबिएंस संस्था द्वारा झाझरा वन क्षेत्र के जंगल वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर 50 से अधिक वृक्ष आम के लगाए गए और 50 से अधिक वृक्ष अन्य प्रजातियों के लगाए गए।
वृक्षारोपण के इस अवसर पर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा लॉकडाउन के नियमों का पूरा पालन किया गया और सभी सदस्यों ने वृक्षारोपण के दौरान अपनेकृअपने मास्क लगाकर ही वृक्ष लगाए। सिटीजन फार क्लीन एंड ग्रीन एबिएंस समिति द्वारा किया गया उक्त वृक्षारोपण अभियान इस वर्ष 2020 का अंतिम वृक्षारोपण अभियान है। समिति द्वारा इस वर्ष 2020 में कुल 8 वृक्षारोपण कार्यक्रमों को पूरा किया गया है जिनमें लगभग 700 से अधिक वृक्ष लगा दिए गए हैं।
झाझरा वन क्षेत्र के जंगलों में आम के वृक्षों को लगाने का मुख्य उद्देश्य, शहरी क्षेत्रों में आने वाले बंदरों की समस्या को समाप्त किया जाना है और इसके साथ साथ जंगली जानवरों तथा बंदर, लंगूर इत्यादि को जंगलों में ही भोजन की प्राप्ति हो पाए। वृक्षारोपण अभियान में समिति ने मुख्य अतिथि के रुप में प्रशांत खंडूरी, ब्लॉक अध्यक्ष, मसूरी विधानसभा को आमंत्रित किया। खंडूरी द्वारा वृक्षारोपण अभियान में अपना योगदान प्रदान किया गया और समिति द्वारा कोरोना बीमारी के समय मे भी लगातार किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रमों की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्यों को किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया। वृक्षारोपण अभियान में मुख्य अतिथि प्रशांत खंडूरी के अलावा समिति के संस्थापक तथा मुख्य संयोजक राम कपूर, सचिव राजेश बाली, सरदार रणदीप सिंह अहलूवालिया, वीरेंद्र कुमार, नितिन कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।