मंत्री हरक के बाद सचिव दमयंती रावत भी बोर्ड से बाहर

देहरादून।कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को गुरुवार को फिर बड़ा झटका लगा। उत्तराखंड भवन एवं सन्निनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव पद से सरकार ने उनकी विश्वस्त दमयंती रावत को हटा दिया है। पिछले सप्ताह ही शासन ने अध्यक्ष के रूप में मंत्री हरक सिंह रावत को हटा दिया था। नए अध्यक्ष के रूप में शमशेर सिंह सत्याल के आदेश किये गए थे। पदभार ग्रहण करने के बाद सत्याल ने बोर्ड सचिव पद से दमयंती रावत को भी हटाने के आदेश कर दिए। अध्यक्ष ने सचिव के रूप में श्रमायुक्त को जिम्मेदारी देने की संस्तुति शासन को की है।