Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
देहरादून- पीड़ितों में जगी न्याय की उम्मीद खाकी में इंसान आईपीएस अशोक कुमार को उत्तराखंड पुलिस का नया मुखिया बनाया गया है। अशोक कुमार राज्य के 11वें डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) होंगे। आईपीएस कुमार वर्ष 1989 के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। अपने लगभग तीन दशक के सेवाकाल में अविभाजित उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड पुलिस, आईटीबीपी और बीएसएफ के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं। बीते वर्षों में उन्होंने कई विषयों पर पुस्तकें भी लिखीं, जिनमें उनकी खाकी में इंसान बेहद प्रसिद्ध रही है।