संत समाज ने किया स्वागत हरकी पैड़ी क्षेत्र को स्कैप चैनल से मुक्त रखने मां गंगा घोषित होने पर

देहरादून।।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में अखाड़ा परिषद् के साथ हरिद्वार कुंभ 2021 की तैयारियों की बैठक होने से पूर्व कहा कि हर की पैड़ी को स्कैप चैनल से मुक्त रखा जायेगा। हर की पैड़ी का अविरल गंगा दर्जा बरकार रखा जायेगा। इसके लिए जल्द नया शासनादेश जारी किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि लंबे समय से गंगा सभा एवं जनता द्वारा हरकी पैड़ी क्षेत्र को स्कैप चैनल से मुक्त रखने की मांग की जा रही थी। यह क्षेत्र आस्था एवं विश्वास का प्रतीक भी है। जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस मौके पर हरिद्वार के पंचायती अखाड़ा के मेला प्रबंधक श्री महंत दुर्गादास जी ने कहा गंगा को महागंगा घोषित होने पर सभी संत समाज वाह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वाह शहरी मंत्री का आभार धन्यवाद सभी संत समाज की ओर से इस फैसले का स्वागत करते हैं