सीएम त्रिवेंद्र रावत के स्वास्थ्य में काफी सुधार

देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के स्वास्थ्य में काफी सुधार है। उनकी सभी जांचें सामान्य आई हैं। मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ एन एस बिष्ट ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री जी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।