उत्तराखंड के 6 जिलों में हो सकती है बर्फबारी
मार्च के शुरू होते ही तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा रही है जिस वजह से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात भी देखने को मिल रहा है। मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र ने इसी बीच मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है और उत्तराखंड के 5 जिलों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली के साथ बरसात की संभावनाएं जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि वे कौन से जिले हैं जहां पर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वे जिले हैं टिहरी, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़। जी हां, इन पांच जिलों में मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। कल से रविवार तक इन जिलों में मौसम करवट लेगा और मौसम खराब रहेगा। आज की बात करें तो आज सुबह से ही पिथौरागढ़ समेत अन्य पर्वतीय जिलों में धूप खिली हुई है