अब नहीं होंगे 18 मार्च को विधानसभावार प्रस्तावित कार्यक्रम, आदेश जारी

देहरादून,। उत्तराखंड की भाजपा सरकार के 4 साल पूरे होने पर 18 मार्च को विधानसभा वार प्रस्तावित कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया है। इस बाबत मुख्य सचिव ओम प्रकाश की तरफ से आदेश भी जारी कर दिये गये हैं। आदेश में 18 मार्च को विधानसभा वार प्रस्तावित कार्यक्रमों को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किए जाने की बात कहीं गयी हैं।