मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का बड़ा बयान , मेरे मुख्यमंत्री बनने से पहला है हरिद्वार का फर्जी कोरोना टेस्ट का मामला

हरिद्वार में हुए कोरोना टेस्ट मामले में फर्जीवाड़े को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का बड़ा बयान सामने आया हैं, उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में हुए कोरोना टेस्ट घोटाले को लेकर अब सियासी हलकों में भी जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेजी से पूरे उत्तराखंड में फैल गई है जहां एक और उत्तराखंड के हरिद्वार कोविड-19 प्रभारी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज इस मामले को संज्ञान में ना होने की बात कहकर पत्रकारों से लिखित शिकायत देने पर जांच की बात कर रहे हैं वहीं अब दूसरी ओर आज एक प्रोग्राम के तहत शिरकत करने पहुंचे तीरथ सिंह रावत ने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है हालांकि यह मेरे समय का नहीं है मेरे मुख्यमंत्री बनने से पहले का यह मामला है लेकिन इस कृत्य के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और मैं इस मामले की जांच करवा कर कार्रवाई करूंगा साथ ही उन्होंने कहा कि जिस एजेंसी ने यह कार्य किया है उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और जो अधिकारी इसमें संलिप्त होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।