आप का बढ़ता कुनबा, डोईवाला के नेता गणेश कोडियाल हुए पार्टी में शामिल – आप
देहरादून। आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी और आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी के नेतृत्व में आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में डोईवाला विधानसभा के नेता गणेश कोडियाल ने आप पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हें प्रभारी अशोक सेमवाल ने पार्टी की टोपी पहनाते हुए और माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता विधिवत ग्रहण करवाई।
इस मौके पर आप प्रभारी ने कहा कि, प्रदेश में आप पार्टी का जनाधार लगातार बढ रहा है। और युवाओं का रुझान भी पार्टी की तरफ ज्यादा है,जिसके चलते जहां कुछ दिनों पहले कई छात्र संगठनों से जुडे छात्रों ने पार्टी का दामन थामा तो अब, युवा और कर्मठ नेता गणेश कोडियाल ने भी कांग्रेस पार्टी छोडकर ,आप पार्टी का दामन थाम लिया है।आप प्रभारी ने कहा कि, आप पार्टी प्रदेश में 2022 के चुनावों में एक मजबूत विकल्प के रुप में सामने आएगी। उन्होंने आगे कहा कि, आप पार्टी में सब का स्वागत है ,लेकिन इसके साथ ही आप पार्टी थ्री सी के फार्मुले पर हमेशा कायम रहती है। पार्टी में उसे कभी भी स्वीकार नहीं किया जाएगा जो कम्युनिस्ट,क्रिमिनल और करप्ट हों। उन्होंने आगे कहा कि, समाज के अलग अलग वर्गों से जुडे सभी अच्छे लोगों का वो पार्टी में स्वागत करते हैं ,जिनके साथ मिलकर आप पार्टी इस प्रदेश का नवनिर्माण करेगी,वहीं आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद गणेश कोडियाल ने कहा कि, उन्होंने कांग्रेस पार्टी में रहकर पार्टी की बहुत सेवा की लेकिन, अब कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व युवाओं की अनेदखी कर रहा है ,जिससे उन्होंने पार्टी छोडने का फैसला किया । उन्होंने आगे कहा कि, आप पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर और सोच विचार करने के बाद ही उन्होंने आप पार्टी का दामन थामा है। इस मौके पर पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे