थाना क्षेत्र में बढ़ता हुआ अपराध चिंता का विषय!

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस अपराधियों को रोक पाने में लगभग नाकाम होती नजर आ रही है जबकि जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस अपने अच्छे कामों से इकबाल बुलंद किए हुए हैं लेकिन मंसूरपुर पुलिस अपने लक्ष्य एवं उद्देश्य से भटकती हुई नजर आ रही है जिसका कारण यह है कि यहां पर अपराधी सर उठा रहे हैं इस संदर्भ में उच्च अधिकारियों को गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेना चाहिए कि आखिर कमी कहां हो रही है।बीती रात भी मंसूरपुर थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ तेज़ी के साथ बढ़ रहा है हाइवे पर चॉकलेट सेल्समैन की हत्या को अभी 48 घंटे भी नही बीते थे कि बीती देर रात एनएच-58 पर ही एक होटल पर काम करने वाले दो युवकों पर सशस्त्र बदमाशो ने गोलियां बरसा दी। सीने में गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि वारदात लूट का विरोध करने पर अंजाम दी गई! घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हमले के शिकार दोनों युवक ओडिशा के बालेश्वर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस का प्रथम दृश्य यह मानना है कि यह घटना लूट को अंजाम देने के उद्देश्य से भी की गई हो सकती है तो वही हो सकता है कि किसी से इनका विवाद आदि हुआ हो और इस घटना को अंजाम दिया हो पुलिस पूरी तरीके से भाग दौड़ में लगी हुई है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ निराशा हाथ लगी हुई है।