निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए आनंदम बारात घर का शुभारंभ

ंहल्द्वानी। समाजसेवी योगेश जोशी द्वारा अपने दादा-दादी, माता-पिता को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए गरीब निर्धन कन्याओं के लिए विवाह हेतु मंगलम कन्यादान सेवा के अंतर्गत आनंदम बारात घर कटघरिया का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत,पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी,कुंती देवी व वैष्णवी जोशी द्वारा किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत ने इस कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर योगेश जोशी ने बताया कि बारात घर मुख्यत गरीब व निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु सूक्ष्म शुल्क में उपलब्ध रहेगा। संस्था द्वारा जो भी आवश्यक सहायता होगी वह भी करने का प्रयास किया जायेगा। जोशी द्वारा अपने माता पिता स्वर्गीय बालकिशन देवकी जोशी के नाम से ब्लड बैंक व निशुल्क अंतिम यात्रा के लिए वाहन का संचालन भी किया जा रहा हैं।