सम्मान समारोह:भाजपा महिला मोर्चा ने किया महिलाओं को सम्मानित

देहरादून। महिलाओं को मिला नारी शक्ति सम्मान, अपने-अपने क्षेत्र की हैं दिग्गज, जिनके आगे झुका आसमान। जिला ऋषिकेश के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी बालावाला मंडल महिला मोर्चा द्वारा प्रबुद्ध महिला सम्मान सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार सांसद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दीप्ति रावत डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल जिला अध्यक्ष कविता शाह ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।सम्मेलन की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। डॉ रमेश पोखरियाल निशंक सांसद हरिद्वार उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के परिवारों से सीधे संपर्क में रहे। महिला मोर्चा की पदाधिकारी निकाय चुनाव व लोक सभा चुनाव के लिए तैयार रहें। घर-घर और दर-दर कार्यकर्ता पहुचें। हम सबको अधिक से अधिक प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ना होगा। अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाए दे रही महिलाओं को सम्मानित किया गया इस अवसर पर अतिथि गणों ने अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर जिला महामंत्री गीतांजलि रावत महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा भारद्वाज रश्मि बालियाल सत्या रावत दमयंती घड़ियाल रोशनी नेगी संगीता भट्ट मीना निरूपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी मैं अपनी सेवा दे रही जिला ऋषिकेश सोशल मीडिया प्रभारी रेखा बिजोरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।