योगा फॉर वन अर्थ वन हैल्थ।
डोईवाला
संजय राठौर
योगा फॉर वन अर्थ वन हैल्थ।
उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय 11वां योग दिवस।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर लोगों में भारी उत्साह
भानियावाला में पूर्व सैनिक संगठन ने एक साथ मिलकर योग दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा गया
जिसमें महिलाएं बच्चे और पुरुषों ने जमकर भाग लिया जगह-जगह योग शिविर में भारी संख्या में लोग योग करने के लिए पहुंचे जौलीग्रांट, भानियावाला, रानीपोखरी, डोईवाला सहित पूरे क्षेत्र में योग दिवस पर लोग तड़के ही योग शिविरों में पहुंचे। जहां लोगों ने योग किया।एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य
हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए एक नई थीम तय की जाती है, जो योग के एक खास पहलू पर जोर देती है।
योगाचार्य शिवराज ठाकुर ने बताया कि योग हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है प्राचीन काल से चला आ रहा योग शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखने की 100% क्षमता है अगर हम प्रतिदिन सुबह उठकर योग करें तो आजीवन हमारा शरीर स्वस्थ बना रहेगा हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए।
योग शिविर में पहुंचे पूर्व सैनिक कैप्टन भगत सिंह राणा, कैप्टन विजय रावत, राजपाल रावत, दिलीप सिंह राणा सेन सिंह पंवार ,कुशाल सिंह पुंडीर, विनोद खंडूरी यज्जन पंवार ,योगा टीचर मेघा थपलियाल, श्रीमती कमलेश्वरी रावत पूर्व प्रधान राजकुमार पुंडीर, संपूर्ण रावत,
सैकड़ो स्थानीय पुरुष महिलाएं और बच्चे योग दिवस पर शिविर में मौजूद रहे।