अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर NIEPVD में विशेष योग सत्र का आयोजन

: देहरादून

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर NIEPVD में विशेष योग सत्र का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIEPVD), देहरादून में दिनांक 21 जून 2025 को संस्थान परिसर में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के दिव्यांग छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

योग विशेषज्ञ श्री हरीश ओम के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों में योग के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना, उनके शारीरिक एवं मानसिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना तथा ‘योग को सुलभ एवं समावेशी’ बनाते हुए एक समरस एवं समावेशी समाज की स्थापना की दिशा में योगदान देना रहा।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक  प्रदीप ए., आदर्श विद्यालय के प्रधानाचार्य  अमित कुमार शर्मा, सहायक प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र ढलवाल,डॉ. विनोद केन डॉ. चारु यादव एवं  वरुण कुमार यादव सहित संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षु एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।